Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा जनआक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ..

Published

on

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा हिंदू समाज का आक्रोश, सांसद व जनप्रतिनिधियों ने भरी हुंकार ,

हिंदू समाज की एकता और देशभक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति ने भी निभाई अग्रणी भूमिका ..

सक्ती, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज सक्ती नगर में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा एक विशाल जनआक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू समाज ने भारी संख्या में एकत्र होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। सभा के दौरान पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया तथा उसके पोस्टरों को सड़क पर बिछाकर आक्रोश प्रकट करते हुए जूतों से मारा गया।

इस अवसर पर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मासूम बच्चों और नौजवानों की निर्मम हत्या की है। इसका बदला हम पाकिस्तान को भूगोल के नक्शे से मिटाकर लेंगे। देश का हर बच्चा मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हिंदू समाज ने हमेशा भाईचारे और एकता को महत्व दिया है, लेकिन अब आतंकवादियों को यह स्पष्ट संदेश देना होगा कि हमारे धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान में घुसकर उन्हें उखाड़ फेंका जाए।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने किया। उन्होंने कहा, पहले हम हिंदू हैं, फिर किसी पार्टी से संबंध रखते हैं। यह समय एकजुट होकर देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का है। आवश्यकता पड़ने पर हम देश के लिए अपना खून दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सक्ती इकाई के नवनिर्वाचित हिंदू महासभा अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू) ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए कहा, अल्प सूचना पर भी इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति, भाई-बहनों और युवाओं की उपस्थिति इस बात का प्रतीक है कि यदि अभी देश का आह्वान हो, तो हम कुछ ही घंटों में युद्ध के लिए तैयार हैं।

सभा में नारी शक्ति की भी भारी सहभागिता रही, जिन्होंने राष्ट्रप्रेम और साहस का परिचय दिया। यह आयोजन हिंदू समाज की एकता, साहस और देशभक्ति का प्रतीक बन गया, जिसने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..9 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending