खबर सूरजपुर ..
इंडियन रेड क्रॉस सूरजपुर की जिला प्रबंध समिति की बैठक आज, गरीब मरीजों को मिल सकती है राहत ..

ग्रामीण मरीजों तथा गंभीर रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर होगी चर्चा ..
सूरजपुर, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सूरजपुर जिला शाखा की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। यह बैठक सोसायटी के विधिवत निर्वाचन के बाद हो रही है, जिसमें कई जनहितकारी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में ग्रामीण अंचलों से जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अत्यंत गरीब मरीजों को विशेष चिकित्सा सहायता और दवाई उपलब्ध कराने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, जरूरतमंद परिवारों तक रेड क्रॉस की सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं।
सोसायटी के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 04 मई को प्रातः 11 बजे बैठक के आयोजन की जानकारी संबंधित पत्र के माध्यम से दी गई है। बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष समेत कुल 29 सदस्य शामिल होंगे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login