खबर सक्ती ...
नगरदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगरदा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
नगरदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुंदरेली निवासी दिनेश कुमार खांडे (32) बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BF 4764) में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर नगरदा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 5 लीटर की प्लास्टिक जरीकेन और 2 लीटर की हरी बोतल में कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। आरोपी के कब्जे से 1,400 रुपये की शराब और 40,000 रुपये की मोटरसाइकिल समेत कुल 41,400 रुपये का माल जप्त किया गया।
आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे 9 सितंबर को गिरफ्तार कर 10 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को जेल वारंट बनने के बाद जेल दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में सउनि व्ही.के. तिवारी, आरक्षक 270 सुभाष कटकवार, आरक्षक 216 रुपसिंह और मनोज कोशले का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login