Connect with us

खबर सक्ती ...

मुक्तिधाम से अस्थि चोरी: करौवाडीह गांव में सनसनी और आक्रोश ..

Published

on

पुलिस ने दो युवक को पूछताछ कर छोड़ा, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग ,

अस्थि चोरी के पीछे अंधविश्वास या रंजिश? जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, ज़िले के जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौवाडीह में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। मुक्तिधाम से मृतक की अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आते ही न केवल मृतक का परिवार बल्कि पूरे गांव के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं।

गांव के निवासी गरीब दास मनहर का सोमवार को अचानक निधन हो गया था। परिवार ने गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया और परंपरा अनुसार अगले दिन अस्थि-संग्रह के लिए मुक्तिधाम पहुँचे। लेकिन परिजन वहां पहुंचते ही दंग रह गए, क्योंकि चिता की अस्थियां गायब थीं।

गांववालों के अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे ही गांव के दो युवक मुक्तिधाम से मृतक की अस्थियां ले गए। मुक्तिधाम में पैरों के निशान भी मिले, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि किसी ने रात में वहां आकर हस्तक्षेप किया है।

घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों ने तत्काल जैजैपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

इधर, मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से बेहद नाराज़ हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि मृत आत्मा और पूरे परिवार की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। “हमारे पिता जी की अस्थियां ही गायब कर दी गईं, यह तो मर्यादा और परंपरा पर सीधा हमला है। पुलिस दोषियों को छोड़कर अन्याय कर रही है,” मृतक के बेटे ने कहा।

गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम जैसी पवित्र जगह से अस्थि चोरी जैसी घटना अक्षम्य है और यह गांव की परंपरा और आस्था को चोट पहुंचाने वाली है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे।

यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर अस्थियां चोरी करने के पीछे मकसद क्या था? क्या यह किसी अंधविश्वास या टोने-टोटके का मामला है? या फिर किसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते मृतक परिवार को आघात पहुँचाने की कोशिश की गई? पुलिस ने अभी तक इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन जिस तरह से आरोपित युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, उससे ग्रामीणों में असंतोष और बढ़ गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

यह घटना न केवल करौवाडीह गांव बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग हैरान हैं कि जहां इंसान अंतिम यात्रा पूरी कर मुक्तिधाम में शांति पाता है, वहीं आज वहां भी असुरक्षा और अपवित्रता का वातावरण बन गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending