Connect with us

खबर सक्ती ...

जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 13 लीटर से अधिक शराब ज़ब्त ..

Published

on

सक्ती, जिला सक्ती के थाना जैजैपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 लीटर से अधिक शराब ज़ब्त की गई है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम चोरभट्ठी निवासी राजेश बंजारे (29 वर्ष) को घर के सामने शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 05 लीटर क्षमता वाले लाल रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में भरी करीब 05 लीटर कच्ची महुआ शराब और 02 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक बोतल में करीब 02 लीटर शराब कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 700 रुपये) जब्त की गई।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में बाराद्वारा रोड जैजैपुर पर ओला शोरूम के पास धनऊ राम कहरा (60 वर्ष) को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी से प्लास्टिक झोले में रखे 33 पौवा रोमिया देशी प्लेन शराब की 180-180 एमएल भरी कांच की सीलबंद बोतलें, कुल 5.940 बल्क लीटर शराब (कीमत लगभग 2640 रुपये) ज़ब्त की गई।

दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 254/2025 और 256/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी. एस. राजपूत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण कंवर, आरक्षक चंदूलाल सिदार, यादराम चंद्रा, मनोज लहरे और मनोज खटर्जी का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending