Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती रेलवे फाटक पर जानलेवा लापरवाही, प्रशासन की नींद अभी तक नहीं टूटी!

Published

on

घंटों बंद रहता फाटक, मजबूरी में जान जोखिम में डाल रहे लोग ,

अंडरब्रिज-ओवरब्रिज के अभाव में दुर्घटना का खतरा बढ़ा ..

सक्ती, सक्ती रेलवे स्टेशन से लगे सिगनसार रेलवे फाटक पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर हैं। घंटों तक फाटक बंद रहने और कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के चलते आमजन खुलेआम पटरी लांघते हैं। इस दौरान कई बार मौत से खेलते नजारे सामने आते हैं, मगर जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डाले बैठे हैं।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फाटक बंद होने के बावजूद लोग, जिनमें महिलाएं और मोटरसाइकिल सवार भी शामिल हैं, पटरियों पर से गुजरते हैं। स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि हाल ही में एक युवक अपनी मोटरसाइकिल समेत पटरी पर फंस गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई, वरना बड़ा हादसा तय था। हैरानी की बात यह है कि मौके पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहता।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। आए दिन लोग अपनी जान हथेली पर रखकर रेलवे लाइन पार करते हैं। “चार-पांच गाड़ियां निकलने के बाद भी फाटक नहीं खुलता, तो मजबूरी में हमें नियम तोड़ना पड़ता है,” एक निवासी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा। नागरिकों का यह भी आरोप है कि रेलवे ने न अंडरब्रिज बनाया, न ही ओवरब्रिज, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।

यह स्थिति रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक तरफ सरकार यात्रियों की सुरक्षा के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हालात मौत को दावत देते नजर आ रहे हैं। यदि प्रशासन ने अब भी आंखें न खोलीं तो यहां किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।

जनता अब सवाल पूछ रही है — आखिर कब जागेगा प्रशासन?

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending