खबर सक्ती ...
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मिनी मैराथन रैली का हुआ आयोजन ..

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन रैली का किया शुभारंभ ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के लिए मिनी मैराथन रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन रैली का शुभारंभ किया।

रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के तहत आज कलेक्टर तोपनो की उपस्थिति में बाजार चौक सक्ती से सेजेस विद्यालय प्रांगण तक मिनी मैराथन रैली का आयोजन किया गया। साथ ही सेजेस विद्यालय परिसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाते हुवे हम सब संकल्प लेते हैं कि नशा नहीं करेंगे और मिलकर नशा मुक्त समाज बनाएंगे की शपथ भी दिलाई। मिनी मैराथन रैली में बड़ी संख्या में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारियों, शिक्षकों आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुनील मिश्रा, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल, उच्च शिक्षा विभाग से सोमेश घिटौड़े सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login