Connect with us

खबर खरसिया ..

शिक्षा के दीप प्रज्वलित करने वाले शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ से हुए सम्मानित ..

Published

on

खरसिया, नगर के गायत्री मंदिर परिसर में काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया जिला – रायगढ़, (छत्तीसगढ़) द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन काव्य कलश के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल एवं अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग एवं उपाध्यक्ष अवनारायण सोनी बंटी रहे, जिनके सानिध्य में यह आयोजन और भी प्रभावशाली बन गया।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु बिलाईगढ़ के उत्कृष्ट शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी को ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ से अलंकृत किया गया। उनके सतत शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पण और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के लिए उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की।

समारोह में प्रदेशभर से आए कवियों और शिक्षाविदों ने अपनी काव्य रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कवि, साहित्यकार एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार और सृजनशीलता के प्रति सम्मान और प्रेरणा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का समापन राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending