Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

24 से 30 अक्टूबर तक चलेगा “सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान” ..

Published

on

घर-घर जाकर होगी नेत्र जांच, मोतियाबिंद एवं दृष्टिदोष मरीजों का होगा चिन्हांकन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला की देखरेख में जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में 24 से 30 अक्टूबर तक सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में पदस्थ नेत्र चिकित्सा अधिकारी एवं नेत्र सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें अलग-अलग सेक्टरों का आबंटन किया गया है। अभियान के दौरान प्रत्येक गांव में नेत्र जांच शिविर लगाकर लोगों की आंखों की जांच की जाएगी।

गांवों में पदस्थ स्वास्थ्य संयोजक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यवेक्षक, मितानिन व एम.टी. के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर नेत्र संबंधी बीमारियों का चिन्हांकन एवं पंजीयन करेंगे।

मुख्य फोकस: दृष्टिहीनता, मोतियाबिंद, दृष्टिदोष, कांचबिंदु और रेटिनोपैथी –

दृष्टिहीनता: जिन लोगों की दृष्टि समाप्त या अत्यंत कमजोर है, उनका चिन्हांकन कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जाएगी।

मोतियाबिंद: जिनकी आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के कारण कम हुई है, उनका सत्यापन नेत्र सहायक अधिकारी करेंगे और ऑपरेशन हेतु रायगढ़ या मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा। शासन का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति मोतियाबिंद के कारण दृष्टिहीन न हो।

दृष्टिदोष: निकट, दूर एवं प्रेस बायोपिक दृष्टिदोष (40 वर्ष से अधिक आयु) की जांच कर जरूरतमंदों को चश्मा प्रदान किया जाएगा। मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा।

कांचबिंदु (ग्लूकोमा): दर्दयुक्त दृष्टिहीनता के मामलों में पंजीयन एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

रेटिनोपैथी: मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रसित मरीजों की भी जांच कर ग्रामवार पंजी तैयार किए जाएंगे।

नेत्रदान को मिलेगा बढ़ावा –

अभियान के अंतर्गत आम जनता को नेत्रदान (कॉर्निया डोनेशन) के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में कॉर्निया की आवश्यकता वाले मरीजों की संख्या अधिक है, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे नेत्रदान कर समाज को नेत्रज्योति देने में सहभागी बनें।

सुरक्षा और जागरूकता –

अभियान के दौरान लोगों को आंखों की चोटों से बचाव, दीपावली में पटाखों से होने वाले नुकसान की रोकथाम और बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का प्रयोग न करने की सलाह दी जाएगी।

साथ में होगा कैंसर एवं अन्य जांच अभियान –

नेत्र जांच के साथ-साथ कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।

इसमें ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी तथा सभी डेटा को एनसीडी पोर्टल में दर्ज किया जाएगा।

जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका कार्ड बनाया जाएगा। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को “आयुष्मान वय वंदना योजना” के तहत 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

जागरूकता ही सुरक्षा –

अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज व आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग आंखों की बीमारियों के प्रति सजग रहें और समय पर उपचार करवा सकें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला ने कहा कि —

हर व्यक्ति की नेत्र जांच कर उसे आवश्यक सहायता देना हमारा लक्ष्य है। इस अभियान में सभी स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending