Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “एकता मार्च” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित ..

Published

on

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ली तैयारियों के संबंध में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ..

जांजगीर-चांपा, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर आज जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सर्किट हाऊस जांजगीर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जगन्नाथ पाणिग्रही, गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष गोस्वामी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह अभियान एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण के योगदान से जोड़ने का एक माध्यम होगी। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। आयोजन में समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, आमनागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने कहा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यूनिटी मार्च के तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आत्मनिर्भर भारत, “सरदार पटेल का जीवन एवं योगदान” विषय पर वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं संगोष्ठियों का आयोजन होगा। प्रत्येक विद्यालय में नशा मुक्त भारत की शपथ और ‘गर्व से स्वदेशी अपनाने’ का संकल्प दिलाया जाएगा। पदयात्रा से एक सप्ताह पूर्व तक सभी मार्गों एवं स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जनहित में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा का समापन लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पण और आत्मनिर्भर भारत की शपथ के साथ होगा। जिले से 5 अलग-अलग क्षेत्रों के उपलब्धि प्राप्त युवा जिले से यात्रा प्रारंभ कर नागपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending