Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के कांदानारा पीडीएस दुकान में भारी अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश – सरपंच दंपत्ति पर राशन घोटाले का गंभीर आरोप ..

Published

on

सक्ती, जिले के कांदानारा ग्राम पंचायत में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडीएस दुकान का संचालन पूर्व सरपंच सुभद्रा पटेल और उनके पति एवं वर्तमान सरपंच कृष्णा पटेल द्वारा मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जिससे वर्षों से राशन हितग्राही परेशान हैं।

ग्रामीणों के अनुसार कोरोना काल वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जाना था, परंतु आज तक ग्राम कांदानारा के अधिकांश हितग्राहियों को यह चावल नहीं मिला। उल्टा, ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच दंपत्ति ने झूठ बोलकर ग्रामीणों से अंगूठा लगवा लिया, ताकि रिकॉर्ड में वितरण दर्शाया जा सके। जब ग्रामीण चावल की मांग करते हैं, तो सरपंच दंपत्ति द्वारा धमकाया जाता है कि “तुम लोग चावल ले चुके हो…जहां जाना है जाओ…कोई सुनवाई नहीं होगी…हमारे उच्च अधिकारियों से संबंध हैं।”

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि दुकान में शक्कर के दाम मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित दर 17.20 रुपये प्रति किलो होने के बावजूद हितग्राहियों से 20 रुपये प्रति किलो लिया जा रहा है। विरोध करने पर चिल्लर का बहाना बनाया जाता है या जबरन माचिस थमा दी जाती है। इससे हितग्राहियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों के मुताबिक कई महीनों से चना भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि रिकॉर्ड में वितरण दर्शा दिया जाता है।

कांदानारा ग्राम के समस्त राशनकार्डधारियों ने मांग की है कि कोरोना काल का बकाया चावल, अतिरिक्त वसूली गई शक्कर की राशि एवं कुछ महीनों का चना तत्काल वापस दिलाया जाए। साथ ही ग्रामीणों ने सरपंच दंपत्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीडीएस दुकान को निलंबित कर दूसरे समूह को हस्तांतरित करने की मांग भी की है।

ग्रामीणों की यह सामूहिक शिकायत कलेक्टर कार्यालय के खाद्य शाखा में जमा की गई है, जिसकी प्रतियां जिला खाद्य अधिकारी सक्ती, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती, बिलासपुर संभागीय खाद्य कार्यालय एवं मंत्रालय (नवा-रायपुर) को भी भेजी गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending