Connect with us

खबर रायगढ़

बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाला बड़ा गिरोह बेनकाब ..

Published

on

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 चोरी की बाइक बरामद ..

रायगढ़, रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगना समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप एवं एक कलर प्रिंटर बरामद किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह का खुलासा किया।

ऐसे खुला पूरा मामला –

पुलिस टीम ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान (निवासी रूडेकेला) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक उसने लैलूंगा स्थित एक ऑटो डीलर में कार्यरत पुरुषोत्तम प्रधान से खरीदी थी। आगे की जांच में सामने आया कि पुरुषोत्तम प्रधान, ऑटो डीलर मैनेजर चंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर बाइक चोर मुकेश चौहान से चोरी की बाइक खरीदता था।

इसके बाद आरटीओ में पूर्व में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अजय पटेल एवं संजय अगरिया के माध्यम से लोक सेवा केंद्र से फर्जी आरसी, ट्रांसफर कार्ड और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज तैयार कर बाइक की बिक्री की जाती थी।

25 बाइक चोरी करने की कबूलनामे में पुष्टि –

मुख्य आरोपी मुकेश चौहान ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी विकेश दास महंत (वर्तमान में जेल में निरुद्ध) के साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा एवं रायगढ़ क्षेत्र से लगभग 25 बाइक चोरी की हैं, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक हैं। विकेश दास महंत पूर्व में भी बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

फर्जी आरसी बनाने का तरीका –

आरोपी अजय पटेल चोरी की बाइक के चेसिस नंबर से असली वाहन मालिक की जानकारी निकालकर अमेज़न से आरसी कार्ड (PBC कार्ड) मंगवाता था। इसके बाद कंप्यूटर में हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी तैयार की जाती थी और ट्रांसफर कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर बाइक को वैध बताकर बिक्री की जाती थी। पुलिस ने आरोपी से लैपटॉप, प्रिंटर एवं पीबीसी कार्ड जब्त किए हैं।

सख्त धाराओं में मामला दर्ज –

संगठित रूप से अपराध किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस , फर्जी दस्तावेज तैयार करने पर धारा 317(2) एवं 336(3) बीएनएस जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी की जनता से अपील –

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा –

“सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय आरसी, इंश्योरेंस एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों की पूरी जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

गिरफ्तार आरोपी –

(1) मुकेश चौहान उर्फ नान्ही – बाइक चोर ,
(2) चंद्र कुमार यादव – ऑटो डीलर मैनेजर ,
(3) पुरुषोत्तम प्रधान – ऑटो डीलर कैश मैनेजर ,
(4) मुकेश प्रधान – बाइक खरीदार ,
(5) इरशाद खान – ऑटो डीलर कर्मी ,
(6) अजय पटेल – लोक सेवा केंद्र संचालक ,
(7) संजय अगरिया – लोक सेवा केंद्र कंप्यूटर ऑपरेटर

बरामदगी –

25 चोरी की बाइक ,
1 एप्पल लैपटॉप ,
1 कलर प्रिंटर , कुल कीमत – लगभग 16 लाख रुपये।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा, साइबर थाना एवं लैलूंगा थाना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 मिनट ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..32 मिनट ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending