Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर-चांपा में लूट व जानलेवा हमलों का पर्दाफाश, 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी गिरफ्तार ..

Published

on

14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाला गिरोह पकड़ा गया, पुलिस ने 4.09 लाख रुपये की जप्ती की ,

सुनसान रास्तों पर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस का करारा प्रहार, 03 गंभीर घायल ..

जांजगीर-चांपा, जिले में लूट एवं जानलेवा हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस ने करारा प्रहार करते हुए एक संगठित और खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 06 अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले 06 आरोपियों एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 09 हजार रुपये की संपत्ति, हथियार, वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ एवं साइबर थाना जांजगीर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया।

घटनाओं का विवरण थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात ग्राम कचंदा के पास नहर पार कच्चे रास्ते पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से घूमते हुए लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने दीपक कुमार कश्यप, प्रशांत कश्यप, अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन, अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए रॉड व डंडों से बेरहमी से मारपीट की तथा मोबाइल फोन व नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना में मुकेश रायसागर एवं अमन बंजारे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बिलासपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

वहीं थाना पामगढ़ क्षेत्र में 27 जनवरी 2026 की रात ग्राम मुडपार-भदरा के बीच जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ तथा मधुकर पेट्रोल पंप के सामने आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों एवं युवकों पर हमला कर लूटपाट की। इन घटनाओं में कैलाश दास मानिकपुरी, बसंत दास, शुभम यादव, संजीव कुर्रे, आशीष वानी, सुखनंदन कश्यप एवं लक्ष्मण यादव घायल हुए, जिनमें लक्ष्मण यादव को गंभीर चोट आई है।

गिरफ्तार आरोपी व जप्ती –

गिरफ्तार आरोपियों में रामनाथ सबरिया, निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन एवं आयुष रात्रे शामिल हैं, जबकि 02 बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से 04 स्टील रॉड, 02 डंडे, 01 बेल्ट, 04 दोपहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन एवं 9000 रुपये नगद जब्त किया है।

वारदात का तरीका –

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान व अंधेरे रास्तों पर घूमकर राहगीरों को रोकते थे और सीधे सिर पर प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल करते थे। इसके बाद मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। लगातार हमलों से क्षेत्र में दहशत फैलाना उनका उद्देश्य था।

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर थाना, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, साइबर थाना टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह आनद सिंह, थाना से सउनि आर पी बघेल, संतोष बंजारे, सरोज पाटले, विवेक सिंह, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, राजेश कोसले, मोहन साहू, आरक्षक कुलदीप खुंटे, शिवरायसागर, प्रवीण साहू, बेदराम पटेल, राजेश कश्यप, विवेक ठाकूर, राघवेन्द्र घृतलहरे, भनेश्वर पटेल, दिनेश चौहान, लक्ष्मी कांत लहरे, यशवंत पाटले एवं थाना सायबर थाना, थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending