Connect with us

खबर सक्ती ...

आरएएमपी योजना अंतर्गत दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न ..

Published

on

समापन अवसर पर कलेक्टर हुए शामिल, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र किए वितरित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित आरएएमपी (रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसी भावसर फाउंडेशन द्वारा होटल रैन बसेरा सक्ती में दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा एवं उभरते उद्यमियों को शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, वित्तीय प्रबंधन, विधिक प्रावधानों तथा विपणन रणनीतियों से संबंधित व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनकी उद्यम क्षमता को सशक्त बनाना था। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों एवं संभावित व्यवसायियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रमुख प्रशिक्षक सीए अरिहंत जैन द्वारा व्यवसायिक इकाइयों के प्रकार, अनुबंध एवं कानूनी दस्तावेजीकरण, नवीन औद्योगिक नीति, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, वित्तीय अनुशासन तथा व्यवसाय योजना निर्माण जैसे विषयों पर सरल एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने सत्रों को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के समापन के दौरान अभिषेक सिंह, जोनल हेड, भावसर फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल उन्नयन कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending