Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर व सीईओ की अध्यक्षता में एक दिवसीय निर्यात उन्मुख कार्यशाला सम्पन्न ..

Published

on

एपीईडीए कार्यशाला से सक्ती को मिला निर्यात का नया मार्ग, किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती वासु जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीईडीए इकाई रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा एपीईडीए (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के तत्वावधान में, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) तथा नाबार्ड के सहयोग से “एफ.पी.ओ. हेतु निर्यात अवसरों पर संवेदनशीलता” विषय पर एक दिवसीय निर्यात उन्मुख कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के कृषकों, उत्पादक कंपनियों (एफपीओ) एवं उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं, गुणवत्ता मानकों तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सक्ती जिला कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादन की दृष्टि से समृद्ध है। यदि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्यातोन्मुख उत्पादन किया जाए तो किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने एपीईडीए के दिशा-निर्देशों के पालन तथा अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप उत्पादन पर विशेष जोर देते हुए स्थानीय उत्पादों को ब्रांड पहचान दिलाकर राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार में स्थापित करने की आवश्यकता बताई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पैकेजिंग और ब्रांडिंग उत्पाद की बाजार पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। आकर्षक, मानकीकृत एवं प्रमाणित प्रस्तुति से निर्यात की संभावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने एफपीओ एवं स्व-सहायता समूहों को संगठित रूप से कार्य करते हुए मूल्य संवर्धन और गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

इस कार्यशाला में एपीईडीए के राज्य सलाहकार आनंद कुमार ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि अनाज, फल एवं सब्जी उत्पादक यदि निर्धारित गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्यात लाइसेंस तथा क्रेता-विक्रेता संपर्क की प्रक्रिया को समझकर कार्य करें, तो उन्हें वैश्विक बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकता है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से निर्यात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजीकरण एवं संभावित बाजारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यशाला के माध्यम से जिले में निर्यात उन्मुख कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे सक्ती जिले के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की संभावनाएं सशक्त हुई हैं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उपसंचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, जिले के एफपीओ प्रतिनिधि एवं सदस्य, बिहान उत्पाद समूह के अध्यक्ष, राइस मिलर्स, एनआरएलएम (बिहान) के प्रभारी डीपीएम एवं बीपीएम सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending