Connect with us

खबर सक्ती ...

संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर पलाडी कला में भव्य आयोजन, अर्जुन राठौर व आयुष शर्मा हुए शामिल ..

Published

on

स्वच्छता और शिक्षा का संदेश देकर गए संत गाडगे महाराज, जयंती समारोह में समाज ने लिया संकल्प ..

सक्ती, जिले के ग्राम पलाडी कला में 23 फरवरी को संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर एवं जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने सर्वप्रथम संत गाडगे महाराज एवं नेता धोबिन दाई की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में आयुष शर्मा ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेट गांव में एक साधारण धोबी परिवार में हुआ था। उन्होंने समाज सेवा, स्वच्छता और शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र बनाया। वे मानते थे कि भगवान पत्थरों में नहीं, बल्कि इंसानों में बसते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, अस्पताल तथा कुष्ठ रोगियों के लिए आश्रय स्थलों का निर्माण करवाया। आयुष शर्मा ने कहा कि संत गाडगे जी हमें समाज में एकजुट होकर रहने और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 23 फरवरी का दिन उनके लिए विशेष है, क्योंकि इसी दिन उन्हें जिला पंचायत सभापति पद की शपथ लेने का अवसर मिला था।

जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कि संत गाडगे महाराज को भारत में स्वच्छता आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। वे जहां भी जाते, स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करते और लोगों को स्वच्छता का संदेश देते थे। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों के त्याग की सीख दी। राठौर ने कहा कि आधुनिकता अपनाना गलत नहीं है, लेकिन हमें अपनी सनातन संस्कृति और मूल्यों को भी नहीं भूलना चाहिए। संत गाडगे महाराज का निधन 20 दिसंबर 1956 को हुआ था, परंतु उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बैजू बरेठ, उपाध्यक्ष रामलाल बरेठ, सचिन तुलाराम बरेठ, सह सचिव मालिक राम बरेठ, कोषाध्यक्ष बलराम बरेठ, संरक्षक कुमार बरेठ सहित नारी शक्ति सामाजिक कार्यकर्ता देवकुमारी बरेठ, दुर्गा बरेठ, सुशीला बरेठ एवं बरेठ समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। समारोह में संत गाडगे महाराज के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending