Connect with us

खबर सक्ती ...

‘संकल्प’ बजट युवाओं-किसानों के साथ छलावा – अर्जुन राठौर ..

Published

on

आंकड़ों का मायाजाल, रोजगार पर खामोश सरकार : JCCJ का हमला ,

लच्छेदार भाषण नहीं, काम चाहिए—बजट पर गरजे राठौर, आंदोलन की चेतावनी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए “संकल्प” बजट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “आंकड़ों का मायाजाल” और “जनता को थमाया गया झुनझुना” करार दिया है। राठौर ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में असफल साबित हुआ है।

अर्जुन राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग 30 लाख से अधिक युवा बेरोजगार हैं, लेकिन बजट में उनके लिए न तो किसी बड़े पैमाने की भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख है और न ही रोजगार सृजन का स्पष्ट रोडमैप। “छत्तीसगढ़ एक युवा प्रदेश है। अगर युवाओं को ही नजरअंदाज किया जाएगा तो विकास की परिकल्पना कैसे पूरी होगी?” उन्होंने सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े दावे और आकर्षक घोषणाएं जरूर की हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से उनका कोई सीधा संबंध नजर नहीं आता। किसानों के लिए समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा और बढ़ती लागत पर नियंत्रण जैसे मूल मुद्दों पर ठोस निर्णय का अभाव साफ दिखाई देता है। मजदूरों, छोटे व्यापारियों और गरीब तबके के लिए भी बजट में कोई प्रभावी प्रावधान नजर नहीं आता।

अर्जुन राठौर ने बजट को “कर्ज लेकर सपने बेचने की राजनीति” बताते हुए कहा कि योजनाओं की घोषणा करना आसान है, लेकिन उनका लाभ कब और कैसे मिलेगा, इस पर सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और गरीब वर्ग के नाम पर की गई घोषणाएं भी केवल राजनीतिक स्टंट साबित होंगी, यदि उनमें पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन नहीं होगा।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने राज्य पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि आज लिया गया कर्ज आने वाले समय में महंगाई और नए करों के रूप में जनता पर ही बोझ बनेगा। “सिर्फ लच्छेदार भाषणों से गरीबों का पेट नहीं भरने वाला। उन्हें काम चाहिए, युवाओं को रोजगार चाहिए,” राठौर ने दो टूक कहा।

अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से कदम नहीं उठाए, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। बजट पर उठे इन सवालों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending