Connect with us

खबर सक्ती ...

कृषक उन्नति योजना : जिले के 88307 किसानों के खाते में आएंगे लगभग 346.59 करोड़ रूपए ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को करेंगे किसानों के खातों में राशि का अंतरण ..

सक्ती, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि को अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 28 फरवरी को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी के खेल मैदान में आयोजित समारोह में दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के किसानों के खातों में योजनांतर्गत राशि अंतरित करेंगे। इस हेतु जिला स्तर पर कार्यक्रम तथा प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित है।

कृषि विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के 88 हजार 307 किसानों के बैंक खातों में कुल 346.59 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इन किसानो के द्वारा वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 47 लाख 41 हजार 345.60 क्विंटल धान बेचा गया है, जिनकी अंतर राशि सीधे कृषक के खाते में अंतरित किया जाना है।

जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर सक्ती में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गुरु खुशवंत साहेब, मा. मंत्री कौशल विकास, तकनीकी एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास एवं प्रभारी मंत्री जिला सक्ती अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. चरणदास महंत विधायक सक्ती एवं नेता प्रतिपक्ष छ.ग. शासन, श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा, रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर, बालेस्वर साहू विधायक विधानसभा जैजैपुर, श्रीमती द्रोपदी चन्द्रा अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती, टिकेश्वर गबेल जिला अध्यक्ष भाजपा जिला सक्ती, कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती, श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, श्रीमती विद्या सिदार सभापति, कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती मेधाराम साहू पूर्व मंत्री छ.ग. शासन, धर्मेन्द्र सिंह सभापति जिला पंचायत सक्ती, डॉ. खिलावन साहू पूर्व विधायक विधानसभा सक्ती, श्याम सुन्दर अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती, श्रीमती नीतू राय अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती, नारायण कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार, आयुष शर्मा सभापति जिला पंचायत सक्ती, निर्मल सिन्हा सदस्य जिला पंचायत सक्ती तथा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के कार्यालय जनपद पंचायत सभागार में किया जायेगा। जिसमें जनप्रतिनिधि व कृषकगण उपस्थित रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending