Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 181 बकायादारों के कटे कनेक्शन, 54.85 लाख की वसूली ..

Published

on

मास डिस्कनेक्शन अभियान में 23 टीमों की छापेमारी, 131 लाख से अधिक बकाया पर सख्ती ..

सक्ती, अधीक्षण अभियंता के निर्देश के परिपालन में शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को सक्ती संभाग अंतर्गत वृहद स्तर पर मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग द्वारा बकाया राशि की वसूली एवं लंबित देयों पर सख्ती बरतते हुए यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के तहत अकलतरा, चांपा एवं सक्ती संभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। कुल 23 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध जांच एवं विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की। विभाग द्वारा 446 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई थी, जिन पर कुल 131.15 लाख रुपये की बकाया राशि लंबित थी।

कार्रवाई के दौरान 181 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिन पर 60.89 लाख रुपये का बकाया था। वहीं सख्ती और समझाइश के बाद 191 उपभोक्ताओं से 54.85 लाख रुपये की वसूली भी की गई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा शीघ्र भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके। उक्त जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता उत्तम कुमार शुक्ल द्वारा प्रदान की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending