Connect with us

खबर सक्ती ...

गिरधर जायसवाल बने जिला कांग्रेस के महामंत्री, नई कार्यकारिणी घोषित ..

Published

on

जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के संगठन विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल ने नई टीम का गठन किया। घोषित कार्यकारिणी में 31 कांग्रेसजनों को उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं 10 नेताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ अमित राठौर, विजय सूर्यवंशी, राजीव जायसवाल, घनश्याम देवांगन, पिन्टू ठाकुर, जितेंद्र बहादुर, कुसुम यादव, मधुसूदन साहू, ओमप्रकाश पटेल, बोधसाय चंद्रा एवं ताम्रध्वज चंद्रा सहित कुल 12 नेताओं को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठतम सात कांग्रेसजनों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें रूप नारायण साहू, बलराम पाण्डे (प्रवक्ता), धनीराम सोनवानी, ताराचंद साहू, अमर सिंह बनाफर और भुनेश्वर चंद्रा प्रमुख हैं। पूर्व में ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके कांग्रेसजनों को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर लाल बहादुर पटेल, कन्हैया कंवर, कुसुमलता अजगले, पारस यादव, मनोज जायसवाल, रामकुमार राठौर, सुभान खान, भीष्मदेव भारती, राजेंद्र यादव, चंद्रकुमार सोनी, जीवनलाल साहू, पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे सहित 13 नेताओं को दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आनंद अग्रवाल को दी गई है।

इसके अतिरिक्त 10 कांग्रेसजनों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जिनमें उगेन्द्र अग्रवाल, सविता रात्रे, रामबाई सिदार, गायत्री सिदार, सन्नी राम साहू, दूजराम, सुनील कुमार पटेल एवं लखनलाल चंद्रा शामिल हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी की यह कार्यकारिणी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए गठित की गई है। इसमें ग्रामीण अंचलों के पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

यह कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत, विधायक रामकुमार यादव और विधायक बालेश्वर साहू की सहमति से तैयार की गई है।

गिरधर जायसवाल ने बताया कि नई टीम संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर जयश्री जैन ने की समीक्षा, रकबे में अंतर वाले किसानों की बनेगी सूची ..

ग्राम पंचायतों में मुनादी और घर-घर संपर्क कर किसानों को दी जाएगी जानकारी, समय-सीमा में रकबा मिलान के निर्देश .....

खबर राजनांदगांव ..1 दिन ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending