Connect with us

खबर सक्ती ...

होली पर सख्त निगरानी: कलेक्टर-एसपी की अपील—शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र के साथ मनाएं पर्व ..

Published

on

होलिका दहन से लेकर ट्रैफिक तक प्रशासन अलर्ट, हुड़दंग और लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई ..

सक्ती, रंगों के पर्व होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिलेवासियों से आगामी 4 मार्च को होली का पर्व शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि होली खुशियों और उत्साह का पर्व है, जिसे परंपरा और मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा हैं कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास और डामर सड़कों पर होलिका दहन न किया जाए, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है और सड़कों को नुकसान पहुंचता है। यदि किसी स्थान पर सड़क पर होलिका दहन करना अति आवश्यक हो, तो पहले मुरूम की परत बिछाकर ही होलिका सजाई जाए।

कलेक्टर ने सड़कों पर होलिका दहन न करने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रंग-गुलाल एवं पिचकारी की दुकानों से यातायात बाधित न हो। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन की अपील की गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने नागरिकों से जबरन रंग न लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की। साथ ही दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

होली के दौरान जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा और सादी वर्दी में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने भरोसा जताया है कि जिलेवासी मिल-जुलकर शांति, सुरक्षा और सद्भाव के साथ होली मनाकर एक सकारात्मक संदेश दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन का किया श्रवण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending