खबर बिलासपुर
पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाएं होली ..

भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड की अपील ..
बिलासपुर, होली के पर्व को मानवीय और करुणापूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) ने नागरिकों से पशु-पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि होली आनंद, सद्भाव और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इसलिए उत्सव के दौरान यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी भी जीव को कष्ट न पहुंचे। बोर्ड के अनुसार तेज आवाज, पटाखों की ध्वनि, अचानक रंग फेंकना तथा रासायनिक रंगों का प्रयोग पशुओं और पक्षियों के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है। इनसे उनकी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है तथा वे भयभीत होकर आक्रामक भी हो सकते हैं। इसलिए जानवरों पर रंग डालने, रंगीन पानी फेंकने या उन्हें जबरन पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।
जारी परामर्श में कहा गया है कि पालतू जानवरों को सुरक्षित और शांत स्थान पर रखें तथा भीड़भाड़ और शोरगुल वाले क्षेत्रों से दूर रखें। साथ ही, होलिका दहन के बाद बचे अवशेष, प्लास्टिक कचरा या अन्य हानिकारक पदार्थ खुले में न छोड़ें, ताकि जानवर उन्हें खाकर बीमार न हों। बोर्ड ने नागरिकों से प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल रंगों का उपयोग करने, जरूरत पड़ने पर घायल पशुओं को स्वच्छ पानी से धोने और नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करने की भी अपील की है। भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पशु क्रूरता निवारण कानूनों के तहत पशुओं के प्रति अमानवीय व्यवहार दंडनीय है।
अतः सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ होली मनाएं और प्रेम, सहानुभूति व करुणा का संदेश दें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login