खबर सक्ती ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित ..
सक्ती, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के द्वारा नगर के विश्राम गृह सक्ती में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव द्वारा संस्था के परिचय और उसके उद्देश्यों की जानकारी से हुई। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी परिवार और समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नारी अपने संस्कार, प्रेम और त्याग से घर को स्वर्ग बना सकती है, वहीं यदि उसके साथ सम्मान और सहयोग न मिले तो वही घर नर्क भी बन सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं का सम्मान करे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, खेल और सामाजिक कार्यों सहित हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणा बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा महिलाओं को शॉल, श्रीफल और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गवेल, सहसचिव गोपाल गौतम, महासचिव गोविंद देवांगन, महिला उपाध्यक्ष दीपमाला राठौर, सह सचिव नितिन सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुरु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण राठौर, मीडिया सह प्रभारी ऊकार यादव, सदस्य कमल अग्रवाल, राजा सोनी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महिला उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला राठौर ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया गया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login