Connect with us

खबर सक्ती ...

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

Published

on

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था ..

सक्ती, नगर में लगातार गिरते जल स्तर और बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए अब समाधान की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मांग पर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने सक्ती नगर के सभी वार्डों में बोर खनन कर पंप स्थापना कराने की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद की मंजूरी मिलते ही नगर में बोर खनन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार नगर के कई वार्डों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। गर्मी के मौसम के पहले ही जल स्तर तेजी से नीचे जाने लगा था, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सांसद कमलेश जांगड़े से नगर के सभी वार्डों में बोर खनन करवाने की मांग की थी। सांसद ने इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बोर खनन कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी।

इसी क्रम में रविवार को वार्ड क्रमांक 5 में विधिवत रूप से बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लाला सोनी, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पिंटू यादव, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद हुलास देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।

इस मौके पर नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर के कई वार्डों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए सांसद कमलेश जांगड़े से बोर खनन कराने की मांग की गई थी। सांसद ने तुरंत स्वीकृति प्रदान कर नगरवासियों की बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नगरवासियों ने सांसद कमलेश जांगड़े और नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बोर खनन कार्य शुरू होने से आने वाले समय में नगर के लोगों को पेयजल समस्या से काफी राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी वार्डों में जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से राहत मिल सकेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending