Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी और नियमित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कभी-कभार की जाने वाली कार्रवाई को लोग महज खानापूर्ति करार दे रहे हैं, जबकि जिले में कई स्थानों पर अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन खुलेआम जारी रहने की बात कही जा रही है।

हालांकि प्रशासन का दावा है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में खनि निरीक्षक टुमेश ध्रुव एवं खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर अवैध खनिज परिवहन के कई मामलों में कार्रवाई की। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जैजैपुर में ईंट के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इसी तरह हसौद में रेत के अवैध परिवहन के 2 मामले सामने आए। बिर्रा क्षेत्र में ईंट के अवैध परिवहन का 1 प्रकरण, रेत का 1 प्रकरण तथा बोल्डर का 1 प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं बाराद्वार में अवैध रेत परिवहन के 2 मामले दर्ज किए गए हैं।

इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों को संबंधित थाना जैजैपुर, हसौद, बिर्रा और बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है। विभाग के अनुसार इन प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिले में कई स्थानों पर अवैध खनिज का उत्खनन, भंडारण और परिवहन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन उस स्तर पर कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही, जिसकी अपेक्षा की जाती है। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन सख्ती से नियमित अभियान चलाए तो अवैध खनिज कारोबार पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending