Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

Published

on

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त डभरा की टीम ने ग्राम चंदली में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से कुल 11.16 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त डभरा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम चंदली में रोहिला बाई सिदार पति धनुर्जय सिदार (48 वर्ष) अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच और छापामार कार्रवाई की।

जांच के दौरान आरोपी के रहवासी मकान से एक प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की गई। टीम को मौके से 49 नग देशी प्लेन पाव तथा 13 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 11.16 लीटर पाई गई। अवैध शराब रखने और बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित करने के आरोप में आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी रोहिला बाई सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रकाश थाकाचन, आबकारी स्टाफ कमलेश यादव तथा भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending