Connect with us

खबर सक्ती ...

बालको में “खटिया खड़ी आंदोलन” से गरमाया माहौल, अमित जोगी के साथ अर्जुन राठौर सहित हजारों मजदूरों का प्रदर्शन ..

Published

on

मजदूरों के अधिकारों को लेकर बालकों प्रबंधन से बातचीत, खटिया खड़ी आंदोलन में उठी जोरदार आवाज ..

सक्ती, बालकों क्षेत्र में मजदूरों के अधिकारों को लेकर आयोजित “खटिया खड़ी आंदोलन” में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी देखने को मिली। इस आंदोलन का नेतृत्व अमित जोगी ने किया, जिसमें सक्ती जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर सहित कई मजदूर नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के दौरान मजदूरों ने बालको प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।

सभा को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को सभा में आने से रोकने और डराने की कोशिशें की गईं, लेकिन मजदूरों की एकजुटता और साहस के कारण अंततः प्रबंधन को बातचीत के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बालको मजदूर की वर्दी पहनकर प्रबंधन से बातचीत करने गए, ताकि मजदूरों के संघर्ष और पीड़ा को सीधे तौर पर सामने रख सकें।

प्रबंधन के साथ हुई बातचीत के पहले दौर में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत बालको प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों की डोमिसाइल सहित पूरी सूची उपलब्ध कराने पर सहमति बनी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने कर्मचारियों को अन्य राज्यों से आउटसोर्स किया गया है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को ESIC स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके इलाज की व्यवस्था बालको अस्पताल में निशुल्क करने का निर्णय लिया गया।

LTS कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव वेदांता के कॉर्पोरेट मुख्यालय को भेजने तथा इस पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने की बात कही गई। वहीं “अंबेडकर भवन” का नाम, जिसे बदलकर “वेदांता स्किल हाउस” कर दिया गया था, उसे तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल करने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही वर्ष 2004 में हुए समझौते के तहत आईटीआई प्रशिक्षित अप्रेंटिस को पूर्ण रोजगार लाभ देने तथा आंदोलन में शामिल मजदूरों पर की गई सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को वापस लेने का निर्णय लिया गया। अमित जोगी ने कहा कि मजदूरों की मांगों की प्रगति की निगरानी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी।

आंदोलन में मजदूर नेता सुशील निर्मलकर, निलेश चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संतोषी, सक्ती जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर, डोंगरगढ़ जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष समसुल आलम, राजबहादुर, सूरज खूंटे सहित हजारों की संख्या में मजदूर और महिलाएं उपस्थित रहे।

अमित जोगी ने सभी मजदूरों के साहस और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending