Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिक्षा संस्थान पाली में मासिक बैठक सम्पन्न, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर हुई समीक्षा ..

Published

on

10वीं-12वीं परीक्षा पर चर्चा, 5वीं-8वीं बोर्ड की तैयारी को लेकर आचार्यों को दिया गया मार्गदर्शन ..

पाली, सरस्वती शिक्षा संस्थान पाली में संस्थान की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक माह आयोजित की जाने वाली मासिक बैठक का आयोजन शनिवार 14 मार्च को किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, सदस्य संतोष श्रीवास, जयपाल विनायक तथा प्राचार्य चूड़ामणि साहू की उपस्थिति में आचार्य परिवार के साथ विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष समीक्षा की गई। आचार्यों ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रश्नपत्रों की स्थिति, उनकी तैयारी तथा परीक्षा में प्रदर्शन को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि आगामी परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन और बेहतर बनाने के लिए किस प्रकार की शैक्षणिक रणनीति अपनाई जाए।

इसके साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। आचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट के आधार पर पढ़ाई कराएं और उन्हें यह स्पष्ट रूप से बताएं कि किस पाठ या अध्याय से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, ताकि विद्यार्थी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।

बैठक में नव प्रवेशी भैया-बहनों के लिए संपर्क अभियान चलाने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संस्थान से जोड़ने तथा आगामी स्थानीय परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।

सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने आचार्यों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में उपस्थित आचार्यों ने संस्थान की योजनाओं को सफल बनाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending