Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार में जुए पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार, 17,500 रुपये नगद व 8 मोबाइल जब्त ..

Published

on

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चल रहा था ‘काट-पत्ती’ का जुआ, पुलिस रेड में 7 आरोपी धराए ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे जुए के खेल पर आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 500 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन और 9 ताश की गड्डियां जब्त की हैं। हालांकि क्षेत्र में लंबे समय से जुए के अड्डे संचालित होने की चर्चा रही है, जिसके कारण इस कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार बाराद्वार क्षेत्र में पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आकर जुआ खेलते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में जुए का खेल कोई नई बात नहीं है। कई बार इसकी सूचना पुलिस तक भी पहुंचती रही, लेकिन जुआरी इतने शातिर हैं कि वे अक्सर अपना ठिकाना बदलते रहते हैं और अलग-अलग जगहों पर रात के अंधेरे में जुआ खेलते हैं।

पुलिस को 14 मार्च 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कड़ारी के नाले के पास कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च जलाकर ‘काट-पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने सात लोगों को मौके से पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में ईरसाद अहमद (43) निवासी चांपा, संतोष कुमार दिवाकर (42) निवासी सरहर, सत्यनारायण देवांगन (34) निवासी चांपा, शिशाल पटेल (50) निवासी जोगीपाली कोरबा, नंद कुमार राठौर (34) निवासी झरना सक्ती, विजेन्द्र टंडन (28) निवासी देवरी जांजगीर और किशन लहरे (36) निवासी सरसीवा सारंगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,500 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और 9 ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत तथा आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार, श्याम हरवंश, राकेश राठौर और शैलेन्द्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस लगातार इसी तरह सख्ती दिखाए तो जुए के अड्डों पर पूरी तरह लगाम लग सकती है, क्योंकि इलाके में जुआ खेलने वालों की गतिविधियां लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending