खबर सक्ती ...
लवसरा में अवैध महुआ शराब बिक्री पर आबकारी की दबिश, 5.5 लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल की टीम ने पकड़ा अवैध शराब का कारोबार, महिला भेजी गई जेल ..
सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार 16 मार्च 2026 को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि लवसरा के वार्ड नंबर 10 निवासी उषा सतनामी, पति राजू सतनामी, अपने घर में महुआ शराब रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
टीम ने पहले सूचना की पुष्टि करने के लिए एक छद्म खरीददार को भेजा, जिसने उषा सतनामी से महुआ शराब खरीदी। खरीदारी के माध्यम से शराब बिक्री की पुष्टि होने के बाद आबकारी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर की जांच की। तलाशी के दौरान आरोपिया के घर से प्लास्टिक के 22 पाउच में भरी कुल 5.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
आबकारी अधिकारियों ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया और आरोपिया उषा सतनामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया। इसके बाद महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक परसराम कहरा तथा बसंती चौधरी का विशेष योगदान रहा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login