Connect with us

खबर सक्ती ...

रायपुर प्रांतीय अधिवेशन में चमका सक्ती जिला, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए रामनरेश यादव सहित जिले की टीम हुई सम्मानित ..

Published

on

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के अधिवेशन में चमका सक्ती जिला, उत्कृष्ट सेवा के लिए टीम को मिला सम्मान ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च, रविवार को रायपुर स्थित विमतारा हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 30 जिलों से आए पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सक्ती जिला इकाई को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सक्ती जिले की ओर से किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों, जनजागरूकता अभियानों तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईजी श्रीमती मिलन कुर्रे तथा रायपुर पुलिस अधीक्षक एवं संरक्षक श्रीमती सुरैशा चौबे ने सक्ती जिले की टीम को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला सक्ती की टीम ने सामूहिक रूप से सम्मान ग्रहण किया। सम्मान ग्रहण करने वालों में जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला राठौर, महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती झरना साहू तथा सदस्य श्रीमती पुष्पेंद्री कसेरा शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने इस सम्मान के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगे भी संगठन के माध्यम से समाज सेवा, जागरूकता और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

अधिवेशन में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending