Connect with us

खबर सक्ती ...

महतारी वंदन योजना से बदली रमशिला साहू की जिंदगी, बनीं गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा ..

Published

on

हर महीने की सहायता से मजबूत हुआ आत्मविश्वास, महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई रमशिला साहू ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भरने का कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विकासखंड सक्ती के ग्राम लवसरा की निवासी श्रीमती रमशिला साहू इस योजना की सफलता का प्रेरणादायक उदाहरण हैं। गृहिणी के रूप में जीवन यापन करने वाली रमशिला साहू आज शासन की इस योजना से मिली सहायता के कारण न केवल अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनकर उभर रही हैं।

रमशिला साहू बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस राशि से उन्हें घर के दैनिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। पहले घर का खर्च चलाने के बाद बचत करना मुश्किल होता था, लेकिन अब नियमित मिलने वाली इस सहायता से वे हर माह कुछ राशि बचाकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचित कर पा रही हैं। इससे उनके परिवार में आर्थिक सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का हौसला भी दिया है। अब वे परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं और बच्चों की शिक्षा व विकास पर विशेष ध्यान दे पा रही हैं।

रमशिला साहू ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे समाज में नई पहचान बना रही हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending