Connect with us

खबर सक्ती ...

मानवाधिकार एवं महिला सेल की जिला अध्यक्ष कांता यादव का 40वां जन्मदिन धूमधाम से मना, समाज सेवा को लेकर मिली सराहना ..

Published

on

जन्मदिन पर गूंजा सम्मान: पत्रकार संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने की कांता यादव के कार्यों की प्रशंसा ..

सक्ती, जिला मुख्यालय के मध्य नगर स्थित नटराज होटल में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, जिला सक्ती की महिला सेल की जिला अध्यक्ष श्रीमती कांता यादव ने अपना 40वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पूरी टीम एवं अतिथियों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कांता यादव ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जन्मदिन पर मोमबत्तियां बुझाने की परंपरा प्रचलित हो गई है, जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन के अवसर पर दीपक जलाकर आरती करनी चाहिए और ईश्वर से दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। रोशनी जलाना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, न कि उसे बुझाना।

इस अवसर पर पत्रकार संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष तपेश शर्मा ने श्रीमती कांता यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि वे निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में यौम प्रकाश लहरे, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल की प्रदेश सचिव श्रीमती राजकुमारी, जिला सचिव एवं पत्रकार उदय मधुकर, जिला सचिव फागूलाल कुर्रे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रीमती कांता यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा, जहां सभी ने इस विशेष अवसर को यादगार बनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending