खबर सक्ती ...
1 अप्रैल 2026 से ई-चालान व्यवस्था लागू, कलेक्टर के निर्देश पर मैनुअल चालान पूरी तरह बंद ..

ई-कोष पोर्टल अनिवार्य: TRN युक्त ई-चालान से ही बैंक में होगा भुगतान, ओटीसी सुविधा लागू ..
सक्ती, जिले में अब सभी शासकीय चालानों का भुगतान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने ई-कोष पोर्टल के अंतर्गत ई-चालान मॉड्यूल के जरिए ओटीसी (ओवर द काउंटर) ई-चालान जमा करने के निर्देश सभी बैंक प्रबंधकों को जारी किए हैं।
कलेक्टर ने जानकारी दी कि संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। इसके बाद भौतिक (मैनुअल) चालानों का प्रचलन पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा और सभी चालान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
नई व्यवस्था के तहत ई-चालान पोर्टल पर चालान भरते ही उसका डेटा स्वतः संबंधित बैंक को ऑनलाइन प्रेषित हो जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर दोबारा एंट्री की आवश्यकता नहीं रहेगी। बैंक काउंटर पर केवल वही चालान स्वीकार किए जाएंगे, जिनमें ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (TRN) अंकित होगा।
कलेक्टर तोपनो ने बताया कि बैंक एमआईएस कोषालय के माध्यम से संबंधित चालान का प्रिंट भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, ओटीसी के माध्यम से कर एवं शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया भी विस्तार से जारी कर दी गई है।
उन्होंने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 1 अप्रैल से ई-चालान की इस ऑनलाइन व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करना सुनिश्चित करें और इससे संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login