खबर सक्ती ...
जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति ..

भूमि पूजन से विपक्ष गायब! आमंत्रण में नाम नहीं, भड़के कांग्रेस जन ..
बयान से गरमाई जिले की राजनीति, प्रशासन की निष्पक्षता पर उठे बड़े सवाल ..
सक्ती, जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लगातार विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।
जायसवाल ने आज 20 मार्च को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल, जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती नितुराय तथा ग्राम पंचायत जेठा के सरपंच जैसे महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल नहीं किए गए। उन्होंने इसे प्रशासन की सोची-समझी भेदभावपूर्ण नीति बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और बैठकों में भी कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधियों को न तो आमंत्रित किया जाता है और न ही उन्हें समय पर सूचना दी जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन एकतरफा रवैया अपनाते हुए विपक्ष को हाशिए पर डालने का प्रयास कर रहा है।
जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधि हमेशा विकास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करते आए हैं और जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। बावजूद इसके, उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन का यही रवैया जारी रहा, तो आने वाले समय में जिला पंचायत एवं अन्य विभागों को विपक्षी दलों के असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और सभी जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान व अवसर देने की मांग की है।
इस पूरे मामले ने जिले की राजनीतिक सरगर्मियों को तेज कर दिया है और प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login