Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ..

Published

on

सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के विरूद्ध, सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों पर अभियान चलाकर करे कार्रवाई – कलेक्टर ,

सड़कों के डार्क एंड ब्लैक स्पॉट वाले चिन्हांकित स्थानों का किया जाएगा सुधारात्मक कार्य ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।

बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खनिजों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करे।

कलेक्टर-एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और तेज गति जैसे मामलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने जिले में चिन्हांकित डार्क स्पॉट और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। साथ ही इन स्थानों पर संकेतक, लाइटिंग, स्पीड ब्रेकर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं या जहां दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतते हुए मरम्मत और सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..55 मिनट ago

पामगढ़ में किराना दुकान के पास गोलीकांड: युवक घायल, रिटायर्ड हवलदार सहित दो आरोपी हिरासत में ..

मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: पामगढ़ में फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज .. जांजगीर-चांपा, थाना पामगढ़ क्षेत्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, मुख्यालय में निवास अनिवार्य — कलेक्टर महोबे ..

अवैध प्लाटिंग पर सख्ती के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

अवैध अफीम-गांजा खेती पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसपी ने दिए कड़े निगरानी के निर्देश ..

गांव-गांव सर्वे के आदेश, संदिग्ध फसल मिलने पर जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध मादक पदार्थों...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ..

सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के विरूद्ध, सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों पर अभियान चलाकर करे कार्रवाई –...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, हर माह मिल रही राशि से बढ़ी आत्मनिर्भरता ..

सुकृता केवट और संतोषी यादव बनीं उदाहरण, महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक सहारा और सम्मान .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

गंगरेल में इतिहास रचा: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप में 52 टीमों का रोमांचक मुकाबला ..

जल, खेल और संस्कृति का संगम: गंगरेल नौकायान उत्सव ने धमतरी को दिलाई नई पहचान , महानदी की लहरों पर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा ..

व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना , मुख्यमंत्री पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा .. मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.5 लीटर महुआ शराब के साथ महिला-पुरुष दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के तहत हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending