Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

अवैध अफीम-गांजा खेती पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसपी ने दिए कड़े निगरानी के निर्देश ..

Published

on

गांव-गांव सर्वे के आदेश, संदिग्ध फसल मिलने पर जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई ..

जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने राज्य शासन के निर्देशानुसार संभावित अवैध अफीम एवं गांजा की खेती को ध्यान में रखते हुए व्यापक निगरानी और सर्वे के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, पंचायत सचिव, कोटवार एवं राजस्व अमला गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण करेंगे, जबकि नगरीय क्षेत्रों में पटवारी और नगर पालिका/ग्राम पंचायत की टीम संयुक्त रूप से सर्वे करेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस कार्य में समन्वय के लिए कृषि, उद्यानिकी और रेशम विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। कलेक्टर ने तहसीलदारों, पटवारियों और पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे विशेष रूप से नदी किनारे और वन क्षेत्रों से लगे इलाकों में निगरानी बढ़ाएं तथा संदिग्ध फसलों की पहचान कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध अफीम या गांजा की खेती पाई जाती है, तो संबंधित पटवारी एवं ग्राम सचिव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending