Connect with us

खबर बिलासपुर

बड़ी खबर: बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट: कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित ..

Published

on

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी ,

इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई ,

बिलासपुर में H5N1 की दस्तक: सुरक्षा के लिए कड़े कदम लागू ..

बिलासपुर, जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है।

इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर एवं विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जबकि आसपास के अनेक वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे आदि की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉक्टर जीएस तंवर से मोबाइल (88278/17931) और उप प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र पिल्ले (94061/58769) से संपर्क किया जा सकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर39 मिनट ago

बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी ..

बिलासपुर, जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं...

खबर बिलासपुर51 मिनट ago

बड़ी खबर: बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट: कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित ..

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी , इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री गतिविधियों...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

AIIMS रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज – सांसद फूलोदेवी नेताम ..

एम्स में बेड का अभाव, गंभीर मरीजों को मेकाहारा अस्पताल भेजने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

बड़ी खबर: वन क्लिक सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, निवेशकों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ..

16 विभागों की 136+ सेवाएं एक ही मंच पर, व्यापार प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी .. रायपुर, वाणिज्य एवं उद्योग...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे .. रायपुर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की सूचना जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल ..

10 मई को होगी परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित .. सक्ती, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य कराए – कलेक्टर , विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मादक पदार्थों की अवैध खेती पर सख्ती, प्रशासन सतर्क—निगरानी के दिए कड़े निर्देश ..

सक्ती, जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

विश्व क्षय दिवस पर सक्ती में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ ..

टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों का सम्मान, पोषण किट वितरण के साथ अभियान को मिली गति .. सक्ती, जिला सक्ती...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं ..

आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त .. सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending