Connect with us

खबर सक्ती ...

भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत: सक्ती के 10,766 हितग्राहियों के खातों में 10.76 करोड़ रुपए अंतरित ..

Published

on

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में भेजी सहायता राशि, सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

सक्ती, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के अवसर पर सक्ती जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से वर्चुअल माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए की राशि अंतरित की।

इस योजना के तहत सक्ती जिले के 10,766 हितग्राहियों के खातों में कुल 10 करोड़ 76 लाख 60 हजार रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इनमें 8,551 ग्रामीण क्षेत्र तथा 2,215 नगरीय निकाय क्षेत्र के हितग्राही शामिल हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कमल किशोर पटेल ने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। वहीं श्रीमती विद्या सिदार ने इसे ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना भूमिहीन परिवारों के लिए मजबूत सहारा है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे इस सहायता राशि का उपयोग आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने में करें, ताकि स्थायी रूप से जीवन स्तर में सुधार हो सके।

इस दौरान हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा, जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप, घनश्याम चंद्र सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

योजना की खास बातें: –

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।

इस योजना में वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पारंपरिक कार्यों से जुड़े भूमिहीन परिवारों के साथ-साथ अनुसूचित क्षेत्रों में पुजारी, बैगा, गुनिया और मांझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending