Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए सक्ती नगर पालिका सम्मानित ..

Published

on

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अध्यक्ष व सीएमओ को किया सम्मानित, “राइज छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में मिली उपलब्धि ..

सक्ती, नगर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन के लिए सक्ती नगर पालिका परिषद को प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय को नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जी न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “राइज छत्तीसगढ़ बिलासपुर चैप्टर” कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद सक्ती को स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई एवं राजस्व संकलन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है। नगर पालिका परिषद के श्याम सुंदर अग्रवाल, जो दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, उनके अनुभव, लगन और कुशल नेतृत्व का ही यह सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में नगर विकास को नई दिशा मिली है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों की मेहनत, जिम्मेदारी और समर्पण को इसका श्रेय देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

जिला मुख्यालय होने के कारण सक्ती नगर पालिका के सामने अनेक चुनौतियां रही हैं, लेकिन टीम ने समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ इनका सामना करते हुए जनहित में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है और इसे सक्ती नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending