Connect with us

खबर सक्ती ...

मालखरौदा में अंधे कत्ल का खुलासा: पैसों और मोबाइल विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

कपड़े से गला घोंटकर ईंट से वार: मालखरौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में हत्याकांड सुलझा, आरोपी भेजे गए जेल ..

सक्ती, थाना मालखरौदा पुलिस ने एक अंधे कत्ल के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। हत्या की वजह पैसों और मोबाइल को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बंदोरा निवासी विनोद वर्मा (42 वर्ष) ने 28 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भतीजे राहुल कुर्मी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है। राहुल कुर्मी गांव के देवरहा तालाब के पास “राहुल ऑटो” नाम से धुलाई मशीन सेंटर संचालित करता था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राहुल का शव घर के पास मिला। उसके गले में कपड़े से घोंटने के निशान थे, जबकि सिर, माथे और चेहरे पर ईंट से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। गहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर इंद्र कुमार गबेल उर्फ इंदर गबेल (35 वर्ष) एवं नारायण यादव उर्फ निखिल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बंदोरा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक के पास से 1800 रुपये निकालने, मोबाइल का फेस लॉक खुलवाने तथा मोबाइल चोरी की शंका को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उन्होंने कपड़े से गला घोंटकर हत्या की और ईंट के टुकड़े से सिर, चेहरा व माथे पर वार कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा एवं ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 29 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, निरीक्षक लखन पटेल, टीआई अमित सिंह, साइबर सेल प्रभारी सी.पी. कंवर, चौकी प्रभारी अड़भार बिसोहन चंद्रा, चौकी प्रभारी छपोरा संतोष तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending