Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती 1 अप्रैल को, बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि कार्यक्रम की तैयारी ..

Published

on

जयंती पर जुटेगा राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का हुजूम, जिलेभर में होंगे विविध आयोजन ..

सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 1 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे बिसाहू दास महंत उद्यान, हटरी रोड सक्ती में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, युवा नेता सूरज महंत सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक रामकुमार यादव, विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना, पूर्णिमा खूंटे, जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष नीतू ऋषिराय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आयोजन समिति के पदाधिकारी गिरधर जायसवाल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जयंती समारोह में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों—महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साथ ही जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच, पंच एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जयंती कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां स्व. बिसाहू दास महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया जाएगा।

आयोजकों ने जिलेभर के कांग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending