Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला सक्ती में जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ..

Published

on

मकान सूचीकरण चरण की तैयारी तेज: कलेक्टर ने दिए जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश ..

सक्ती, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 02 मास्टर ट्रेनरों—शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के सहायक प्राध्यापक सोमेश कुमार घितोडे एवं अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय नगरदा के सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार जगदेव—ने 27 फील्ड ट्रेनरों एवं संबंधित कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रपत्रों का संधारण, मोबाइल एप के उपयोग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के.एस. पैकरा, नोडल अधिकारी दिनेश वसंत राव अंबाडे सहित सभी फील्ड ट्रेनर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा13 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending