Connect with us

खबर सक्ती ...

अड़भार मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन – धनंजय नामदेव ..

Published

on

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत अड़भार में आवासीय प्रशिक्षण, विभिन्न सत्रों में दी गई अहम जानकारी ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अड़भार मंडल में 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद गबेल, मंडल प्रभारी गगन जयपुरिया एवं सह प्रभारी धनंजय नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

पहले दिन हुआ शुभारंभ, विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित –

प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः रमेश महंत, बनियाराम रात्रे, प्रफुल्ल देशमुख, अरविंद तिवारी, नेमसिंह चंद्रा, शोभा पटेल, गोमती एवं नारायण डनसेना ने की। प्रथम सत्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला, वहीं द्वितीय सत्र में महामंत्री दीपक अग्रवाल ने समूह प्रबंधन (टिफिन बैठक) एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। दिन का समापन भोजन, अनौपचारिक कार्यक्रम एवं दीप निर्वाण के साथ हुआ।

दूसरे दिन योग, प्रार्थना के साथ प्रशिक्षण जारी –

द्वितीय दिवस की शुरुआत योग एवं प्रार्थना से हुई। तृतीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने इतिहास एवं विज्ञान विषय पर अपने विचार रखे, जबकि चतुर्थ सत्र में जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन परीक्षा एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। पंचम सत्र में जिला मंत्री अरुण शर्मा ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।

समापन सत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा ..

भोजन अवकाश के पश्चात षष्ठम सत्र में मांगे राम अग्रवाल ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर उद्बोधन दिया, वहीं सप्तम सत्र में जिला पंचायत सभापति सुश्री सुशीला सिन्हा ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में जिला उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। राष्ट्रगान एवं ध्वज अवरोहण के साथ प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम में मंच संचालन भूपेंद्र यादव ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा12 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..13 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending