खबर सक्ती ...
सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ प्रहलाद पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ..

कल 1 अप्रैल के आयोजन से पहले बिसाहू दास महंत उद्यान में हलचल तेज, मंच से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक की गई समीक्षा ..
सक्ती, नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बिसाहू दास उद्यान में कल 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जयंती को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल ने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उद्यान परिसर की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जयंती कार्यक्रम गरिमामय और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत क्षेत्र के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननेता थे, जिनकी जयंती पर हर वर्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे ने भी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं और आयोजन स्थल को आकर्षक रूप दिया जाए। इस अवसर पर मौजूद नेताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बताया जा रहा है कि कल 1 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहेगी, जहां स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login