खबर सक्ती ...
अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में शुक्रवार रात करीब 10 बजे छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाइवा और एक ट्रैक्टर-लोडर को मौके से जब्त किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई।
प्रशासन ने बताया कि संबंधित प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर तोपनो के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login