खबर सक्ती ...
सक्ती: वार्ड 17 में खुदी सड़क बनी खतरा, सुधार नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी – रामनरेश यादव ..

ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, नाका चौक की सड़क सुधारने को लेकर वार्डवासियों का अल्टीमेटम ..
सक्ती, नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 स्थित नाका चौक के पास जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और हादसों का कारण बन गई है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छाया पार्षद रामनरेश यादव ने बताया कि यह मार्ग मालखरौदा, जैजैपुर और सिघंसरा जाने वाले प्रमुख रास्तों में से एक है, जहां से प्रतिदिन हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा पास में स्थित दो स्कूलों के कारण बच्चों का भी लगातार आवागमन रहता है। सड़क पर बने गड्ढों के चलते आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पास की नाली का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ गई है। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और नाली की मरम्मत कराने की मांग की है।
राजकुमारी खुटे, दुगेश राठौर, पालेश्वर गवेल और राजा गुप्ता सहित अन्य नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क और नाली की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। नागरिकों ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login