Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा स्थापना दिवस पर सक्ती मे 6 से 14 अप्रैल तक होंगे विविध आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न ..

Published

on

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि पार्टी 6 अप्रैल 2026 को अपने स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण कर रही है। गौरतलब है कि 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। स्थापना दिवस के दिन जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में स्थापना दिवस के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव चलो/बस्ती चलो” अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी।

बैठक में जिला भाजपा प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा, भुवन भास्कर यादव, अन्नपूर्णा राठौर, हेतराम देवांगन, भूषण चंद्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, महामंत्री दीपक अग्रवाल, जिला प्रवक्ता कीर्तन चंद्रा सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending