Connect with us

खबर सक्ती ...

PM-AASHA के तहत रगजा में रबी फसलों की खरीदी शुरू, 28 क्विंटल सरसों का उपार्जन ..

Published

on

सक्ती में समर्थन मूल्य पर सरसों खरीदी का शुभारंभ, किसानों को मिला योजना का लाभ ..

सक्ती, प्रधानमंत्री आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना के अंतर्गत रबी सीजन की दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी का शुभारंभ आज 13 अप्रैल को सेवा सहकारी समिति रगजा में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना तथा समर्थन मूल्य पर पारदर्शी खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड सक्ती अंतर्गत कुल 7 कृषकों से 28 क्विंटल सरसों की खरीदी की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति आयुष शर्मा, जनपद पंचायत सक्ती के कृषि स्थायी समिति के सभापति टंकेश्वर पटेल, संचार एवं सनकर्म समिति के सभापति सत्यप्रकाश महंत तथा जनपद सदस्या श्रीमती हृदेश्वरी जगत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शासन किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहा है और PM-AASHA जैसी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कृषि विभाग की ओर से सहायक संचालक कृषि समान सिंह पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि कृतराज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र साहू एवं वतन जाधव सहित विभागीय मैदानी अमला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा। अधिकारियों ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जा रही है और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कृषकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्होंने शासन की इस पहल का स्वागत किया। किसानों ने उम्मीद जताई कि इस योजना के माध्यम से उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending