Connect with us

खबर सक्ती ...

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

Published

on

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के आदेश पर 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक यह अभियान संचालित हो रहा है। अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

नोडल एवं अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा के नेतृत्व तथा तहसीलदार विद्याभूषण साव के मार्गदर्शन में जैजैपुर ब्लॉक में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं, गुपचुप-चाट ठेलों, गन्ना रस दुकानों, आइसक्रीम, फालूदा एवं मिठाई दुकानों की सघन जांच की।

निरीक्षण के दौरान बीकानेर स्वीट्स में 4 किलो बूंदी लड्डू अस्वच्छ स्थिति में पाए जाने पर उसे तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों को अखबारी कागज में लपेटने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। गुपचुप-चाट विक्रेताओं को कृत्रिम रंगों के उपयोग से बचने की सख्त हिदायत दी गई।

इसी तरह मोहन डेयरी और नटराज स्वीट्स में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं अजमत बेकरी में विनिर्माण तिथि अंकित नहीं होने के कारण सभी उत्पादों के विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति व्यापारियों और आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान 11 मई तक लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में तहसीलदार विद्याभूषण साव, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी अहसान तिग्गा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य एवं निखिलेश साहू तथा पुलिस विभाग से किशोर सीतार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending